खराब मौसम और इल्ली के प्रकोप से बर्बाद हुई खरीफ फसलों का मुआवजा एवं लंबित फसल बीमा राशि दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को भोपाल जिले में बड़ा आंदोलन किया। 



नजीराबाद, बैरसिया और हुजूर तहसीलों के किसानों ने  अधिक ट्रैक्टरों के साथ विशाल रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।नजीराबाद तहसील से शुरू हुई यह ट्रैक्टर रैली मुख्य मार्गों से होते हुए बैरसिया तहसील कार्यालय पहुंची। यहां किसानों ने बड़ी आमसभा आयोजित कर फसल नुकसान, बीमा भुगतान और कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर जमकर आवाज उठाई। इसके बाद



प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।बैरसिया में एडीएम प्रकाश नायक एवं एडिशनल एसपी प्रमोद सोनकर ने किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया। आंदोलन में शामिल किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपनी मांगों के तत्काल निराकरण की मांग की।

सोयाबीन और उड़द की फसल को भारी नुकसान

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत एवं जिला मंत्री देवेंद्र दांगी ने बताया कि खराब मौसम, बारिश और इल्ली के प्रकोप के कारण सोयाबीन, उड़द सहित खरीफ की अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है, ऐसे में वर्ष 2024-25 का फसल बीमा भुगतान अब तक नहीं मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराकर तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि प्रभावित किसान आगामी रबी सीजन की तैयारी कर सकें।


कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए किसान


बैरसिया में सभा और ज्ञापन के बाद किसानों ने पैदल मार्च निकाला। रैली मुख्य मार्ग, बस स्टैंड होते हुए भोपाल तहसील हुजूर की ओर बढ़ी और बाद में भोपाल कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान किया। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


ज्ञापन में उठाई किसानों की प्रमुख मांगें


फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराकर सभी प्रभावित किसानों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए।वर्ष 2024-25 में खराब हुई खरीफ फसलों का लंबित बीमा भुगतान तत्काल किया जाए।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सैटेलाइट सर्वे बंद कर पूर्व की तरह भौतिक एवं पारदर्शी सर्वे कराया जाए।आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को पर्याप्त खाद, बीज और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।






इस आंदोलन में अधिक ट्रैक्टरों के साथ करीब एक हजार से ज्यादा किसान एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशासन की ओर से एसडीएम शिवांगी बघेल, कृषि विभाग की अधिकारी सुमन प्रसाद, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सदस्य कैलाश सिंह ठाकुर, संभागीय अधिकारी वेद प्रकाश दांगी सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सहभागिता की।









बैरसिया से जुड़ी हर खबर के लिए हम जुड़िये, जिससे कोई भी बैरसिया की खबर छूट न पाय, ओर जो जुड़े हुए उनको धन्यवाद ओर जो जुड़ रहे है उनको भी धन्यवाद, ये हमारा नही आपका अपना चेनल है। @apnaberasia


#berasia #बैरसिया #बैरसिया_न्यूज़ #बैरसिया #berasiatoday #berasia_today #बैरसिया_टुडे #ब्रेकिंग_न्यूज़_बैरसिया #बैरसिया_उत्सव #बैरसिया_शहर #उत्सव_नगरी_बैरसिया #अपना_berasia #berasia_utsav #berasiaupdate #berasiawale #berasialive24 #berasia_news #berasia_city #berasianews #berasia_city_live #berasiaupdate #berasia_news_update

Post a Comment

Previous Post Next Post