मकर संक्रांति मनाने जा रहे पिता, पुत्र, दादी समेत 5 लोगों की मौत

बैरसिया में बुधवार रात करीब 9 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में पिता-पुत्र और दादी भी शामिल हैं। सभी लोग सिरोंज (विदिशा) से मकर संक्रांति मनाने नर्मदापुरम् जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा बैरसिया के विद्या विहार स्कूल के पास हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप लोडिंग वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप में 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कुछ लोग भी घायल हुए हैं। मृतकों में 14 साल का बच्चा व 3 बुजुर्ग महिलाएं भी हादसे में जान गंवाने वालों में पिकअप सवार दीपक (14), उसके पिता मुकेश अहिरवार (33) और दादी बबरी बाई (60) शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मी बाई अहिरवार (60) और हरि बाई अहिरवार (60) की भी मौत हुई है।


पिकअप में 14 लोग थे, सभी नर्मदापुरम् जा रहे थे

हादसे में 9 घायल, सभी मृतक सिरोंज के रहने वाले

घायलों में कुछ की हालत अभी नाजुक
हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने संभाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण हुआ हादसा

बैरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग नर्मदा नदी से स्नान कर लौट रहे थे, जबकि पिकअप वाहन में सवार लोग मकर संक्रांति मनाने नर्मदापुरम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, वह सीधी है और वहां कोई मोड़ या दुर्घटना संभावित क्षेत्र नहीं है, लेकिन रात होने के कारण इलाका अंधेरे में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क सीधी होने के चलते दोनों वाहन तेज गति में रहे होंगे। इसी दौरान दोनों अचानक आमने-सामने आ गए, जिससे यह भीषण हादसा हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post