लंबे समय से भोपाल-बैरसिया रोड को फोरलेन बनाने की मांग की जा रही थी। बैरसिया विधायक विष्णु खत्री की मांग पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस रोड को फोरलेन बनाने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा सीएम ने सांदीपिनी ठाकुर लाल सिंह स्कूल के लोकापर्ण के दौरान की है। इस सड़क के बनने के बाद यह रास्ता बहुत सुगम हो जाएगा
सीएम मोहन यादव ने बैरसिया में नवनिर्मित संदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एक समय था, जब फट्टी लेकर स्कूल जाना पड़ता। आज सर्व सुवधा युक्त स्कूल हमने बना दिये है। हमारी सरकार की मंशा है कि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर कोई डॉक्टर बने, कोई अच्छा किसान बने, कोई अच्छा नेता बने। इसके अलावा यह जरूर नहीं है कि आप सिर्फ सरकारी नौकरी ही करना है, हमारी मंशा है कि आप नौकरी देने वाले बने।
Post a Comment