इलाज के लिए पिपलिया हसनाबाद जा रहे थे

बैरसिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई, जबकि उनके साथ मोटर साईकिल पर सवार सात वर्षीय नातिन घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दंपति इलाज के लिए पिपलिया हसनाबाद जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बस के पहिए की चपेट में आ गई, जबकि उसका पति टक्कर से सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गोंडीपुरा निवासी सईम खान उम्र 55 वर्ष खेती-किसानी करते थे। उनकी पत्नी कल्लो बी उम्र 45 वर्ष पिछले कुछ समय से बीमार थीं। शनिवार सुबह सईम खान अपनी पत्नी को इलाज के लिए मोटरसाइकिल से बैरसिया लेकर जा रहे थे। उनके साथ उनकी सात वर्षीय नातिन जिकरा भी सवार थी। सुबह करीब 10 बजे, जब वे बैरसिया-नरसिंहगढ़ रोड पर पिपलिया हसनाबाद के पास गांव की ओर मुड़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही नेशनल बस ट्रेवल्स की यात्री बस ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची सड़क किनारे दूर जा गिरी और घायल हो गई, जबकि दंपति बस की चपेट में आ गए। कल्लो बी के सिर के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सईम खान सड़क पर दूर जा गिरे और सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उन्होंने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वही हादसे की सूचना मिलने पर बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही घायल बच्ची का उपचार के लिए पहुँचाया। पुलिस ने बस जब्त करने के साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैरसिया से जुड़ी हर खबर के लिए हम जुड़िये, जिससे कोई भी बैरसिया की खबर छूट न पाय, ओर जो जुड़े हुए उनको धन्यवाद ओर जो जुड़ रहे है उनको भी धन्यवाद, ये हमारा नही आपका अपना चेनल है। @apnaberasia

#berasia #बैरसिया #बैरसिया_न्यूज़ #बैरसिया #berasiatoday #berasia_today #बैरसिया_टुडे #ब्रेकिंग_न्यूज़_बैरसिया #बैरसिया_उत्सव #बैरसिया_शहर #उत्सव_नगरी_बैरसिया #अपना_berasia #berasia_utsav #berasiaupdate #berasiawale #berasialive24 #berasia_news #berasia_city #berasianews #berasia_city_live #berasiaupdate #berasia_news_update


Post a Comment

Previous Post Next Post